नोएडा में कूलर बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी, कोई जनहानि नहीं
नोएडा (उप्र), शनिवार, 06 मई 2023। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में कूलर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार सुबह दमकल विभाग को सूचना मिली कि सुत्याना गांव के पास स्थित कूलर बनाने वाली ओसियन मिलर लिमिटेड कंपनी में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चौबे ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
