माकपा युवा संगठन ‘केरल की असली कहानी’ बताने के लिए सोशल मीडिया अभियान शुरू करेगा
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 05 मई 2023। संघ परिवार पर केरल के खिलाफ ‘घृणा अभियान’ चलाने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह दुनिया को ‘केरल की असली कहानी’ के बारे में बताने के लिए एक व्यापक सोशल मीडिया अभियान शुरू करेगा। डीवाईएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वीके सनोज ने कहा कि संगठन ‘केरल स्टोरी’ नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू कर रहा है। जहां कोई भी उसे राज्य की वास्तविक कहानियां भेज सकता है। सनोज ने कहा, ‘हम इन वीडियो की जांच करेंगे और इन्हें अपलोड करेंगे। ये वीडियो अन्य सोशल मीडिया मंच पर भी अपलोड किए जाएंगे।’ डीवाईएफआई के अखिल भारतीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य ए ए रहीम ने कहा कि यह विचार ‘केरल के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के घृणा अभियान’ को रोकने कहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की एक टीम लोगों द्वारा भेजे जाने वाले वीडियो को देखेगी और सत्यता के अनुसार उन्हें अपलोड करेगी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
