राजद सांसद मनोज झा ने मणिपुर हिंसा पर राष्ट्रपति को पत्र लिखा, राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 05 मई 2023। मणिपुर में हिंसा पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। राज्यसभा सदस्य झा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही है। उनका यह बयान मणिपुर सरकार द्वारा राज्य में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेईती समुदाय के बीच हिंसा को रोकने के लिए ‘देखते ही गोली मारने’ के आदेश जारी किये जाने के बाद आया है। मुर्मू को लिखे अपने पत्र में राजद सांसद ने कहा, ‘‘मणिपुर में कई समुदाय के लोग रहते हैं। औपनिवेशिक काल से जातीय संघर्ष राज्य के लिए अहम चुनौती रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेईती समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति की मांग विवादास्पद मुद्दा रहा है और मणिपुर के अन्य समुदाय इसका विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले भी हिंसा और प्रदर्शन हुए हैं और हाल में हिंसा का बढ़ना चिंता का विषय है।’’ झा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये और कानून व्यवस्था बनाकर रखने में नाकामी से हाल में हालात और बिगड़ गये। राजद सांसद ने कहा कि उन्हें लगता है कि मौजूदा हालात में मणिपुर की जनता की जान और संपत्तियों को बचाना जरूरी है और अंतिम विकल्प राष्ट्रपति शासन लगाने का ही है।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
