Nokia XR21 स्मार्टफोन लॉन्च
Nokia ने अपना रग्ड स्मार्टफोन Nokia XR21 लॉन्च किया है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह एक टफ स्मार्टफोन है और इसे खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। हैंडसेट में 6GB रैम दी गई है। इसमें MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं जो इसे एक मजबूत स्मार्टफोन बनाते हैं। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है।
Nokia XR21 price, availability
- Nokia XR21 को कंपनी ने यूके में लॉन्च किया है। नोकिया अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसकी कीमत 499 पाउंड स्टर्लिंग (लगभग 51,000 रुपये) है। फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे मिडनाइट ब्लैक और पाइन ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल यूके में अगले महीने से शुरू होगी।
Nokia XR21 specifications
- Nokia XR21 में 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है। गीले हाथों से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, ऐसा कंपनी का कहना है। । इसमें MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं जो इसे एक टफ स्मार्टफोन बनाते हैं। डस्ट, वॉटर और शॉक प्रूफ बनाने के लिए इसमें IP69 रेटिंग भी दी गई है। फोन में Snapdragon 695 चिपसेट है जिसके साथ 6GB रैम की पेअरिंग है।
- कैमरा स्पेक्स देखें तो फोन में रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा मिलता है। यह डुअल कैमरा से लैस है जिसमें सेकंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। रियर में LED फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4,800mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS के साथ आता है। इसमें एक्स्ट्रा लाउड स्पीकर कंपनी ने दिए हैं। साथ ही 3.5mm जैक, USB-C पोर्ट, NavIC, 5G, WiFi, और Bluetooth 5.1 आदि की कनेक्टिविटी दी गई है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
