एचडीएफसी का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 4,425 करोड़ रुपये पर
आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने ब्याज आय बढ़ने से वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में एकल आधार पर 4,425 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। एचडीएफसी ने बृहस्पतिवार को जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना शेयर बाजारों को देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 3,700 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़ा है। इसके साथ ही 2022-23 के समूचे वित्त वर्ष में कंपनी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 16,239 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2021-22 के 13,742.18 करोड़ रुपये की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। एचडीएफसी ने कहा कि समाप्त वित्त वर्ष में उसके प्रबंधन वाली संपत्तियों का आकार भी बढ़कर 7.2 लाख करोड़ रुपये हो गया।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
