Kodak ने 24, 32 और 40 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट TV किए लॉन्च
Kodak ने भारतीय बाजार में Kodak SE TV सीरीज के तहत तीन नए टीवी लॉन्च किए हैं। SE सीरीज के तहत आए तीन नए टीवी वेरिएंट डिस्प्ले और ऑडियो के मामले में एक-दूसरे से बेहतर हैं। ये स्मार्ट टीवी सस्ती कीमतों पर एक बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। आइए Kodak SE सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Kodak SE TV सीरीज की कीमत
- कीमत की बात की जाए तो Kodak SE TV सीरीज के 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं 32 इंच मॉडल की कीमत 9,499 रुपये और 40 इंच मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो कोडक के इन स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है।
Kodak SE TV सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
- स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Kodak SE TV सीरीज में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच स्क्रीन साइज का ऑप्शन दिया गया है। 24 इंच और 32 इंच एचडी रेजोल्यूशन प्रदान करते हैं, जबकि 40 इंच FHD रेजोल्यूशन प्रदान करता है। ऑडियो के मामले में 24 इंच वेरिएंट 20W स्पीकर से लैस है, जबकि 32 इंच और 40 इंच वेरिएंट्स में 30W स्पीकर दिए गए हैं। ये तीनो की टीवी Dolby Digital Plus और DTS TruSurround का सपोर्ट करते हैं।
- प्रोसेसर की बात की जाए तो Kodak SE TV सीरीज में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन स्मार्ट टीवी में 512MB RAM और 4GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जो कि ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने के लिए बेस्ट है। यह स्मार्ट टीवी Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इन टीवी में बिल्ट इन गूगल एसिस्टेंट दिया गया है। ये स्मार्ट टीवी यूट्यूब, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, Zee5 समेत अन्य ऐप्स का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इन स्मार्ट टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, मीराकास्ट, यूएसबी 2.0 औरर HDMI पोर्ट दिए गए हैं।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
