बजाज ऑटो की कुल बिक्री अप्रैल में सात प्रतिशत बढ़कर 3.31 लाख इकाई पर
वाहन कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री अप्रैल में सात प्रतिशत बढ़कर 3,31,278 इकाई पर पहुंच गई है। कंपनी ने अप्रैल, 2022 में 3,10,774 वाहन बेचे थे। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अप्रैल में उसकी दोपहिया वाहन बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 2,87,985 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 2,81,711 इकाई थी। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 95 प्रतिशत बढ़कर 1,81,828 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 93,233 इकाई थी। माह के दौरान कंपनी का दोपहिया निर्यात 44 प्रतिशत घटकर 1,06,157 इकाई रहा। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 1,88,478 वाहनों का निर्यात किया था।
कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 43,293 इकाई रही, जो अप्रैल, 2022 में 29,063 इकाई रही। घरेलू बाजार में कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री साढ़े तीन गुना होकर 31,344 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 8,944 इकाई रही थी। हालांकि, कंपनी का वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 41 प्रतिशत घटकर 11,949 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 20,119 इकाई था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
