कांग्रेस नेता शिवकुमार को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया
बेंगलुरु, मंगलवार, 02 मई 2023। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक हवाईअड्डे पर मंगलवार दोपहर को आपात स्थिति में उतारा गया। दरअसल, हेलीकॉप्टर के कॉकपिट की खिड़की से एक पतंग टकरा गई थी जिसके बाद उसे आपात स्थिति में उतारा गया। कांग्रेस नेता कोलार जिले के मुलबगल में एक जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हेलीकॉप्टर ने बेंगलुरु में जाक्कुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन एक पतंग उससे टकरा गयी। इसके कारण कॉकपिट का शीशा टूट गया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में शिवकुमार और पायलट के साथ एक कन्नड़ समाचार चैनल का पत्रकार भी था जो उनका साक्षात्कार ले रहा था। सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
Similar Post
-
अहमदाबाद में रथयात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 31 हजार से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात
अहमदाबाद, रविवार, 12 जुलाई 2026। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद् ...
-
बड़ौत में निकाह से पहले हलफनामा अनिवार्य, जमीअत और खिदमत सोसायटी ने नयी व्यवस्था लागू की
बागपत, रविवार, 12 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौ ...
-
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन, 126 मार्ग अवरुद्ध
देहरादून, रविवार, 12 जुलाई 2026। उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों ...
