रश्दी महान लेखक, लंबे समय से नोबेल के हकदार: शशि थरूर
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 मई 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुकर पुरस्कार विजेता और मशहूर लेखक सलमान रश्दी की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि वह लेखन के क्षेत्र में सक्रिय भारतीय लेखकों में सबसे महान हैं और लंबे समय से नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने हाल ही रश्दी की पुस्तक ‘विक्ट्री सिटी’ को पढ़ा है। थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने हाल ही में सलमान रश्दी की शानदार किताब ‘विक्ट्री सिटी’ को पढ़ा। इसमें विजयनगर साम्राज्य के इतिहास का बेहतर ढंग से पुनर्चित्रण किया गया है। यह पुस्तक बहुत ही शानदार तरीके से लिखी गई है।’’ लोकसभा सदस्य ने कहा कि रश्दी लेखन के क्षेत्र में सक्रिय भारतीय लेखकों में सबसे महान हैं और लंबे समय से नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
