दिल्ली उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली
नई दिल्ली, सोमवार, 01 मई 2023। दिल्ली उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को सोमवार को पद की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद अब अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 47 हो गई। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने अन्य न्यायाधीशों और वकीलों की उपस्थिति में अदालत परिसर में आयोजित शपथग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया और न्यायमूर्ति मनोज जैन को शपथ दिलाई। केंद्र ने 27 अप्रैल को दो न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। इससे पहले अप्रैल में, भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने केंद्र को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायिक अधिकारियों, न्यायमूर्ति कठपालिया और न्यायमूर्ति जैन के नामों की सिफारिश की थी। न्यायाधीशों की नियुक्ति के आदेश में कहा गया, ''भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति सर्वश्री (1) गिरीश कठपालिया और (द्बद्ब) मनोज जैन को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप, दो साल के लिये नियुक्त करती हैं। यह नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी जबसे वे अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे।" उच्च न्यायालय में वर्तमान में 10 महिला न्यायाधीशों सहित 47 न्यायाधीश हैं जबकि न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
