कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14.29 प्रतिशत बढ़कर 4,566 करोड़ रुपये पर
कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 14.29 प्रतिशत बढ़कर 4,566 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन अवधि में बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,496 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,767 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 14,925 करोड़ रुपये हो गया। इसकी शुद्ध ब्याज आय 4,521 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 6,103 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 5.75 प्रतिशत हो गया। बैंक का सकल एनपीए सालाना आधार पर 2.34 प्रतिशत से घटकर 1.78 प्रतिशत रहा गया।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
