जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत
राजौरी/जम्मू, शनिवार, 29 अप्रैल 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को सेना की एक एंबुलेंस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस नियंत्रण रेखा के पास डुंगी गाला के करीब तब दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब उसके चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस चालक और एक जवान की मौत हो गई। बचावकर्मियों ने उनके शव खाई से निकाल लिए हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
