कांग्रेस ने मणिपुर में हिंसा के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अप्रैल 2023। कांग्रेस ने मणिपुर में हिंसा के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि स्थानीय समुदायों के अधिकारों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, भाजपा शासित मणिपुर में स्थिति चिंताजनक है। हिंसा किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं है। भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा स्थानीय मूल निवासी समुदायों के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रही है, जो निंदनीय है। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, जब पूरी टीम मोदी कर्नाटक पर ध्यान केंद्रित किए हुए है, तब मणिपुर का चुराचांदपुर युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया है। यह भाजपा द्वारा राज्य में निर्णायक बहुमत हासिल किए जाने के एक साल बाद हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया, “मणिपुर में ‘डबल इंजन’ विस्फोट किया गया है। न तो केंद्र सरकार और न ही राष्ट्रीय मीडिया को मणिपुर के बारे में चिंता है। उल्लेखनीय है कि चुराचांदपुर में शुक्रवार रात प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच फिर से झड़प हो गई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया था, आंसू गैस के गोले दागे थे और रबर की गोलियां बरसाई थीं। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) द्वारा शाम चार बजे तक बुलाए गए बंद के बाद की गई पुलिस कार्रवाई में कुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
