राजस्थान : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
जयपुर, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023। राजस्थान के बीकानेर जिले में एक लोडिंग टेम्पो और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात नोखा-नागौर बाईपास मार्ग पर चरकड़ा गांव के पास यह दुर्घटना हुई। चरकड़ा से प्लास्टिक पाइप लेकर आ रहा टेम्पो विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टकरा गया, दुर्घटना में टेम्पो चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। नोखा के थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मणराम (35), टेम्पो चालक मुकेश (37) और महेंद्र स्वामी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को नोखा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
