देवेगौड़ा आगामी 11 दिन में 42 स्थानों पर जद(एस) के लिए प्रचार करेंगे
बेंगलुरु, गुरुवार, 27 अप्रैल 2023। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) के सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 11 दिन में 42 स्थानों पर अपनी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। देवेगौड़ा (89) ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर सप्ताह में एक दिन आराम करेंगे। देवेगौड़ा 18 मई को 90 साल के हो जाएंगे। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं कल से आठ मई तक 42 स्थानों पर प्रचार करूंगा। यह एक संभावित कार्यक्रम है। मैं अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन विश्राम करूंगा, क्योंकि मुझे सप्ताह में एक बार एक इंजेक्शन लगवाना पड़ता है।’’
उन्होंने बताया कि पार्टी ने 211 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से दो ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और दो अन्य का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया, तो अब जद (एस) के 207 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा, जद (एस) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तीन उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है। कुल 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
