सातवाहन इस्पात का जिंदल सॉ में विलय
हैदराबाद स्थित सातवाहन इस्पात लिमिटेड का दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत इस्पात पाइप बनाने वाली कंपनी जिंदल सॉ में विलय कर दिया गया है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, जिंदल सॉ ने कर्ज में डूबी सातवाहन इस्पात के लिए एक समाधान योजना पेश की थी। इसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की हैदराबाद पीठ ने इस महीने की शुरुआत में मंजूरी दे दी थी। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ‘‘स्वीकृत समाधान योजना के तहत सातवाहन इस्पात लिमिटेड का 26 अप्रैल, 2023 को जिंदल सॉ लिमिटेड (एसआरए) में विलय हो गया है।’’ जिंदल सॉ लिमिटेड इस्पात पाइप उत्पाद, फिटिंग और संबंधित उत्पाद बनाती है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
