प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के विकास में अहम योगदान दिया: ममता बनर्जी
कोलकाता, बुधवार, 26 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने बादल को अदम्य साहस वाला जननेता बताया, जिन्होंने पंजाब के विकास में अहम योगदान दिया। बनर्जी ने ट्वीट किया, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। एक सच्चे जननेता और अदम्य साहस वाले व्यक्ति... उन्होंने अपने राज्य की प्रगति में बहुत योगदान दिया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बादल को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद करीब एक सप्ताह पहले मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह 95 साल के थे।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
