दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जलने से तीन लोगों की मौत
जयपुर, सोमवार, 24 अप्रैल 2023। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद आग लग जाने तीन लोग जिंदा जल गए जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा गुडामालानी थाना क्षेत्र के अलुपुरा गांव में उस वक्त हुआ जब दो ट्रक आपस में टकरा गए और आग लग गई। दोनों ट्रकों में चार लोग सवार थे। हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह ने कहा, "दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग जाने से तीन लोगों को जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।" उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका। उन्होंने बताया कि दो मृतकों की पहचान प्रदीप और मोहम्मद आस के रूप में हुई है जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
