ओडिशा के कंधमाल में तेंदुए की खाल जब्त, दो गिरफ्तार
भुवनेश्वर, सोमवार, 24 अप्रैल 2023। ओडिशा के कंधमाल जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की खाल जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने खजूरीपाड़ा में रविवार शाम को छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से तेंदुए की खाल और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, आरोपी तेंदुए की खाल को पांच लाख रुपये में बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि तेंदुए की खाल को जैविक परीक्षण के लिए देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
