रिलायंस चालू तिमाही में एमजे क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू करेगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चालू तिमाही में केजी-डी6 ब्लॉक में अपनी सबसे गहरे पानी की खोज एमजे फील्ड से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी ने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के संबंध में एक निवेशक प्रस्तुती में यह जानकारी दी। आंध्र तट के करीब स्थित केजी-डी6 भारत का एकमात्र गहरे पानी का ब्लॉक है, जिसमें उत्पादन हो रहा है। इस ब्लॉक से जनवरी-मार्च तिमाही में औसतन दो करोड़ मानक घनमीटर प्रतिदिन का उत्पादन हुआ है। रिलायंस और उसकी सहयोगी बीपी अब एमजे गहरे पानी वाली परियोजनाओं से उत्पादन शुरू करने को तैयार हैं। इसके बाद देश के पूर्वी तट से गैस उत्पादन में उल्लेखीय बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने कहा, ‘‘एमजे फील्ड से वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।’’ इस ब्लॉक से पहले दिसंबर तिमाही में उत्पादन शुरू करने की योजना थी, हालांकि इसमें देरी हुई। रिलायंस और बीपी तीन अलग-अलग परियोजनाओं के जरिये केजी-डी6 को विकसित करने के लिए लगभग पांच अरब डॉलर निवेश कर रही हैं।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
