राजस्‍थान में पारंपरिक उत्साह से मनाई गई आखा तीज एवं ईद

img

जयपुर, शनिवार, 22 अप्रैल 2023। राजस्थान में अक्षय तृतीया (आखा तीज), ईद और भगवान परशुराम जयंती शनिवार को विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई। परशुराम जयंती पर पारंपरिक परिधानों में हिंदू धर्मावलंबियों ने मंदिरों में पूजा -अर्चना की। कई जगह जुलूस न‍िकाला गया। उधर, ईद पर मुसलमानों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को इस अवसर पर बधाई दी। अजमेर दरगाह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने लोगों को बधाई दी। डॉ. जोशी ने अपने संदेश में तीनों अवसरों पर बधाई दी और भाईचारे, सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पराक्रम के कारक और सत्य के धारक, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सफलता का संवाहक बने।” ईद की बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “अमन, चैन और भाईचारे के त्योहार ईद की आप सभी को तहे दिल से मुबारकबाद। यह पाक घड़ी प्रदेशवासियों की जिंदगी में तरक्की और खुशहाली लाए।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने राज्य के लोगों को एक ही दिन पड़ने वाले तीन त्योहारों की बधाई दी। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों के लिए शांति, प्रगति और खुशहाली की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने भी ट्वीट के जरिए लोगों को बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट किया,’सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे के त्योहार ‘ईद-उल-फित्र’ की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद।’ उन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा,’अक्षय तृतीया के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समस्त शुभ एवं मंगल कार्यों का यह पूजित पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का नया उजियारा लाएं तथा देश में चहुंओर शांति व भाईचारे की बयार बहे, ऐसी मेरी कामना है।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement