boAt Rockerz 551ANC हेडफोन लॉन्च
देश की लोकप्रिय ऑडियो प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी boAt ने आज अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए वायरलेस हेडफोन boAt Rockerz 551ANC को लॉन्च किया है। boAt के पास ऑडियो प्रोडक्ट्स और स्मार्ट वियरेबल्स की बड़ी रेंज मौजूद है। भारतीय ब्रांड अपने किफायती ईयरबड्स और हेडफोन्स के लिए काफी लोकप्रिय है। Rockerz 551ANC में कंपनी ने 100 घंटे तक प्लेबैक, 35db एक्टिव नॉयज कैंसेलेशन और पावरफुल ड्राइवर्स को शामिल किया है। यहां हम आपको Rockerz 551ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
boAt Rockerz 551ANC की कीमत
- कीमत की बात की जाए तो boAt Rockerz 551ANC की स्पेशल लॉन्च कीमत 2,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो हेडफोन 24 अप्रैल, 2023 सुबह 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन के मामले में यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है।
boAt Rockerz 551ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- boAt Rockerz 551ANC में 40mm ड्राइवर्स दिए गए हैं जो कि पावरफुल साउंड प्रदान कर सकते हैं। इस हेडफोन में हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसेलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि बाहरी शोर को 35 डेसिबल तक कम कर सकती है। इसके अलावा, एंबिएंट साउंड मोड यूजर्स को म्यूजिक सुनने के दौरान उनके आस-पास के बारे में जागरुक रहने में मदद करता है। हेडफोन पर बटन दिए गए हैं जो कि यूजर्स को आसानी से म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस एसिस्टेंट को एक्टिवेट और कॉल्स का जवाब देने में मदद करते हैं।
- बैटरी बैकअप की बात करें तो boAt Rockerz 551ANC हेडफोन सिंगल चार्ज में 100 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी दावा करती है कि हेडफोन सिर्फ 10 मिनट्स चार्ज होकर 10 घंटे तक प्लेबैक प्रदान कर सकते हैं। हेडफोन एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से लैस हैं और boAt की ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। इसमें सॉफ्ट कुशन के साथ ओवर ईयर डिजाइन दिया गया है। यह हेडफोन कस्टम EQ का सपोर्ट करते हैं जो कि ऐप से एक्सेस किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स सिग्नेचर और बैलेंस्ड नाम के कई प्रकार के प्रीसेट चुन सकते हैं।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
