होशियारपुर में बस पेड़ से टकरायी, 13 यात्री घायल
होशियारपुर (पंजाब), शनिवार, 22 अप्रैल 2023। पंजाब में जालंधर-पठानकोट मार्ग पर शनिवार को एक निजी बस के पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि बस दिल्ली से जम्मू कश्मीर के कटरा जा रही थी और उसमें करीब 50 यात्री सवार थे। उसने बताया कि जब बस आईमा मंगत गांव के पास पहुंची तो चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को मुकेरियां एवं दसूहा के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
