कारागृहों में होगा सुविधाओं का विस्तार
- विभिन्न कार्यों के लिए 2.36 करोड़ रूपए की स्वीकृति
- प्रदेश की जेलों में 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस होंगी उपलब्ध
जयपुर, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विभिन्न कारागृहों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए 2.36 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस राशि से प्रदेश के विभिन्न कारागृहों के लिए 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस की खरीद की जाएंगी। गहलोत की इस स्वीकृति से दौसा जिले के केन्द्रीय कारागृह श्यालावास, जिला कारागृह धौलपुर, हनुमानगढ़, बूंदी, सीकर तथा भीलवाड़ा में 26 या 32 सीटर मिनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, कैदियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए 10 एम्बुलेंस की खरीद करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में कारागृहों में सुविधाओं के विस्तार के लिए घोषणा की थी।
Similar Post
-
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
जयपुर, सोमवार, 23 मार्च 2026। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कह ...
-
बीकानेर हाउस में सांस्कृतिक संध्या : ‘रंगत’ में कथक नृत्य और राजस्थानी लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बिखेरा रंग
जयपुर, सोमवार, 23 मार्च 2026। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में परिस ...
-
राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बारिश
जयपुर, सोमवार, 23 मार्च 2026। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अन ...
