ओवैसी ने पुंछ आतंकवादी हमले को ‘‘कायराना’’ कृत्य बताया
हैदराबाद, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023। ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इसे ‘‘कायराना’’ हमला बताया। ओवैसी ने बृहस्पतिवार देर रात ट्वीट करके हमले में शहीद हुए जवानों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की। ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए पांच बहादुर जवानों के परिजन और उनके साथी जवानों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। मैं गंभीर रूप से घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह एक कायराना हमला है और पूरी तरह निंदनीय है।’’
सेना ने बताया कि पुंछ में बृहस्पतिवार को एक आतंकवादी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना ने एक बयान में कहा है कि हमले में शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के थे और उन्हें इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया था। सेना ने कहा कि जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे, वह अज्ञात आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया और संभवत: ग्रेनेड की चपेट में आने के कारण उसमें आग लग गई।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
