राष्ट्रपति को हिमाचल से दी गई गरिमापूर्ण विदाई
शिमला, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023। हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास के उपरांत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में शुक्रवार को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने गुरुवार मशोबराम में राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व में ''प्रेसीडेंशियल रिट्रीट'' कहा जाता था, आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। तेइस अप्रैल, से ''प्रेसीडेंशियल रिट्रीट में आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे। राष्ट्रपति द्वारा आज अपने आधिकारिक निवास पर ''एट होम'' का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई गणमान्य लोग भी ''एट होम'' में शामिल हुए।
श्रीमती मुर्मू ने मुर्मु ने गुरुवार को ही भारतीय य उच्च अध्ययन संस्थान का दौरा किया। मुर्मु ने संस्थान में पिक्चर गैलरी, पुस्तकालय, तत्कालीन संरक्षित कार्यालयों और मुख्य भवन के प्रांगण का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष प्रो शशिप्रभा कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नयी दिल्ली के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रो नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र राज मेहता और सचिव सुब्रत कुमार प्रधान ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
Similar Post
-
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोम ...
-
दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों के लिए चलाएगी विशेष डीटीसी बसें
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) सार्वज ...
-
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा म ...
