इजरायल ने 2023 की पहली तिमाही में सीरिया में हमला दोगुना किया
तेल अवीव, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने 2023 की पहली तिमाही में सीरिया में हमलों की संख्या दोगुनी कर दी है। इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय समाचार पोर्टल ''वल्ला'' ने श्री गैलेंट के हवाले से कहा, ''हमने 2023 की पहली तिमाही में सीरिया में हमलों की संख्या दोगुनी कर दी है। हम व्यवस्थित रूप से उस क्षेत्र में ईरानी संपत्ति और क्षमताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं; हम ईरान को सिरी में सेना तैनात करने और गोलन हाइट्स को लेबनान में तब्दील करने की अनुमति नहीं देंगे। टाइम्स ऑफ इजरायल ने बुधवार को कहा कि आईडीएफ ने दक्षिणी सीरिया में ईरान समर्थित समूह के ठिकानों पर तोप से हमला किया और सीरियाई सैनिकों को हिजबुल्ला के साथ सहयोग बंद करने की चेतावनी देने वाले पर्चे गिराए। आईडीएफ की प्रेस सेवा ने मंगलवार रात बताया कि उनकी नियमित गतिविधि के दौरान सीरिया में उनका एक छोटा सैन्य ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Similar Post
-
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का ढाका के अस्पताल में निधन
ढाका, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्र ...
-
इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 घायल
जकार्ता, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत ...
-
द अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुयी गोलीबारी में दस लोग की मौत
जोहान्सबर्ग, रविवार, 21 दिसंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका में जोहान् ...
