कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार के सांसद भाई ने भी कनकपुरा से किया नामांकन दाखिल
बेंगलुरु, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा से कुछ घंटे पहले एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डी के सुरेश ने बृहस्पतिवार को कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जहां से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं। शिवकुमार ने 17 अप्रैल को कनकपुरा से अपना नामांकन दाखिल किया था।
कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘बेंगलुरु ग्रामीण के सांसद डी के सुरेश ने कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया।’’ कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में सुरेश ने बैकअप योजना के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। शिवकुमार 2008 से कनकपुरा सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने शिवकुमार का मुकाबला करने के लिए कनकपुरा से एक वरिष्ठ मंत्री और उसके प्रमुख वोक्कालिगा चेहरे आर अशोक को मैदान में उतारा है।
सुरेश कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र सांसद हैं। जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी के खिलाफ रामनगर से उन्हें मैदान में उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसी भी अटकलें थीं कि कनकपुरा में शिवकुमार के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की भाजपा की योजना के बदले में सुरेश को पद्मनाभनगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। शिवकुमार ने भी पहले इस संबंध में संकेत दिया था।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
