ओयो इस वर्ष अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी

img

आतिथ्य क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से वह 2023 में अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि इन 50 नई संपत्तियों में से 25 होमस्टे होंगी जिनका संचालन आवास स्वामी करेंगे जबकि 25 छोटे और मध्यम आकार वाले होटल होंगे जिनमें दस से 20 कमरे होंगे। मौजूदा समय में अयोध्या में ओयो की पांच संपत्तियां हैं। कंपनी ने बताया कि अयोध्या में अपनी विस्तार योजना के लिए वह अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ मिलकर काम कर रही है।

ओयो के मुख्य व्यापार अधिकारी अनुज तेजपाल ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण जरूरतों और चिंताओं को समझने के लिए कई दौर की बैठक की गई और उसके बाद कंपनी ने नई विस्तार योजना बनाई है। तेजपाल ने बताया, ‘‘हमने होमस्टे को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। भारत के प्रमुख धार्मिक क्षेत्रों में ओयो के विस्तार की हमारी योजना में अयोध्या शीर्ष पर है।’’ कंपनी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2022 में यहां 2.20 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। 2019 में यह संख्या दो करोड़ और 2017 में लगभग 1.5 करोड़ थी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement