बंगलादेश में बस, ट्रक की भीषण टक्कर में करीब छह लोगों की मौत
ढाका, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023। बंगलादेश में गुरुवार सुबह ढाका-मावा एक्सप्रेसवे पर एक बस और एक ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से श्रीनगर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) हिदायतुल इस्लाम भुइयां ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसा मुंशीगंज के श्रीनगर उपजिला के शोलोघर इलाके में आज सुबह करीब नौ बजे उस वक्त हुआ। जब एक यात्री बस अपने यथास्थान पर जा रही थी। उसी दौरान, बस और ट्रक की आपस में भीषण टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चार और व्यक्तियों की मौत हो गयी, जिससे अब मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढने की आशंका है। मृतकों की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Similar Post
-
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का ढाका के अस्पताल में निधन
ढाका, मंगलवार, 30 दिसंबर 2025। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्र ...
-
इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 घायल
जकार्ता, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत ...
-
द अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुयी गोलीबारी में दस लोग की मौत
जोहान्सबर्ग, रविवार, 21 दिसंबर 2025। दक्षिण अफ्रीका में जोहान् ...
