राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचीं शिमला, सीएम सुक्खू ने किया स्वागत
शिमला, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के अपने चार दिवसीय दौरे के लिए मंगलवार को शिमला पहुंचीं। इस दौरान मुर्मू मशोबरा में स्थित 'राष्ट्रपति निवास' में रुकेंगी, जिसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति छाराबरा में कल्याणी हेलीपैड पर उतरीं और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां अपने प्रवास के दौरान मुर्मू नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स में प्रशिक्षुओं से बातचीत करेंगी।
इसके अलावा राष्ट्रपति 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति 20 अप्रैल को 'एट होम' (जलपान) समारोह की मेजबानी करेंगी और 'राष्ट्रपति निवास' उसी दिन जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वह भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और 19 अप्रैल को केनेडी चौक और बोइलागंज इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
Similar Post
-
अहमदाबाद में रथयात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 31 हजार से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात
अहमदाबाद, रविवार, 12 जुलाई 2026। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद् ...
-
बड़ौत में निकाह से पहले हलफनामा अनिवार्य, जमीअत और खिदमत सोसायटी ने नयी व्यवस्था लागू की
बागपत, रविवार, 12 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौ ...
-
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन, 126 मार्ग अवरुद्ध
देहरादून, रविवार, 12 जुलाई 2026। उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों ...
