दिल्ली में गैस सिलिंडर फटने से मकान गिरा, आठ लोग घायल
नई दिल्ली, सोमवार, 17 अप्रैल 2023। दिल्ली के नांगलोई इलाके में कुंवर सिंह नगर की गली नंबर 10 में रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक इमारत ढह गयी जिससे कम से कम आठ लोग घायल हो गये। यह जानकारी दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने सोमवार को दी। डीएफएस के अनुसार, सभी घायल व्यक्तियों को स्थानीय नागरिकों और पुलिस पीसीआर कर्मियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग को तड़के लगभग सवा पांच बजे मकान ढहने की सूचना मिली। एक अन्य घटना में टैगोर गार्डन इलाके में एक इमारत ढह गई। दमकल विभाग को रविवार देर रात लगभग 23.30 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली। दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि पड़ोस के प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। डीएफएस ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दोनों घटनाएं दुखद हैं। दोनों क्षेत्रों का जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हम बचाव दल के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैं ईश्वर से सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
