केजरीवाल उनके खिलाफ शुरू की गई सभी कार्रवाई का उचित समय पर जवाब देंगे: नीतीश कुमार

img

पटना, शनिवार, 15 अप्रैल 2023। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा तलब किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उनके खिलाफ शुरू की गई ‘सभी कार्रवाइयों’ का ‘उचित समय’ पर जवाब देंगे। पत्रकारों से बातचीत में आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा केजरीवाल को समन किये जाने के बारे में पूछने पर जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश ने कहा, लोग जानते हैं कि उनके (केजरीवाल) खिलाफ क्या हो रहा है? वह एक जाने-माने व्यक्ति हैं और उन्होंने अपने राज्य में कई विकास कार्य किए हैं। वह अपने खिलाफ शुरू की गई सभी कार्रवाइयों का उचित समय पर जवाब देंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, केजरीवाल को मामले में गवाह के तौर पर जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए रविवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में बुलाया गया है। नीतीश ने पत्रकारों से कहा, यही कारण है कि हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ देश में अधिक से अधिक दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। हम सभी प्रयास करेंगे और एकजुट होकर काम करेंगे।

लोकसभा चुनाव, 2024 से पहले केन्द्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने की कोशिश में बिहार के मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली में केजरीवाल से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। नीतीश ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था, अगर लोग भाजपा को वोट देते हैं, तो वे खुद को बर्बाद कर लेंगे। अगर लोग भाजपा के खिलाफ वोट करते हैं, तो वे न केवल अपनी, बल्कि राज्य और देश की भी प्रगति सुनिश्चित करेंगे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement