प्रयागराज में बढ़ी सुरक्षा चौकसी
प्रयागराज, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023। बहुचर्चित उमेश पाल की हत्या में शामिल असद और गुलाम मोहम्मद का झांसी में यूपीएसटीएफ के साथ मुठभेड में मारे जाने के बाद शव के यहां पहुंचने पर किसी भी प्रकार के उपद्रव को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद और गुलाम मोहम्मद का गुरूवार को झांसी में यूपीएसटीएफ के साथ हुई मुठभेड में ढेर हो गये। उनके शव को यहां पहुंचने पर किसी प्रकार के उपद्रव के अंदेशा को देखते हुए आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा चौकसी कड़ी कर दी गयी है।
जुमे की नमाज अता करने के बाद अंदेशा है कि कुछ उपद्रवी उपद्रव कर सकते हैं। पुलिस पुराने शहर और मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात किया है। झांसी से असद के शव को यहां लाकर पुश्तैनी करारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस दौरान उप्रदवी उपद्रव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कई संवेदनशील क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में पुलिस को तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार के उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल है और शहर का माहौल किसी भी रूप में खराब नहीं होने दिया जाएगा।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
