गोवा पुलिस के नोटिस पर केजरीवाल ने कहा, निश्चित तौर पर जाऊंगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने से संबंधित एक मामले में पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए निश्चित रूप से गोवा जाएंगे। गोवा पुलिस के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, मैं जाऊंगा। मैं निश्चित तौर पर जाऊंगा। गोवा पुलिस ने बृहस्पतिवार को केजरीवाल को नोटिस जारी किया था और उनसे 27 अप्रैल को पेश होने को कहा था। पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलारंकर ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है।
दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत, यदि उचित शिकायत या संदेह है कि व्यक्ति ने अपराध किया है तो पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला सकती है । केजरीवाल को जारी किए गए नोटिस में गोवा पुलिस ने कहा, संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने का उचित आधार है। नोटिस के मुताबिक केजरीवाल को 27 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे पेरनेम थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। आप ने भाजपा शासित राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीती थीं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
