कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री सावदी
बेंगलुरु, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला किया। शिवकुमार से उनकी मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे। सावदी और सिद्धरमैया की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘वह (सावदी) अपनी इच्छा से हमारे परिवार (कांग्रेस) का सदस्य बनने को तैयार हो गए हैं।’’
शिवकुमार ने कहा कि सावदी आज दोपहर विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होराट्टी से मिलेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल होंगे। सावदी के अनुरोध को नजरअंदाज करते हुए भाजपा ने इस सप्ताह की शुरुआत में बेलगावी जिले की अथानी सीट मौजूदा विधायक महेश कुमाथल्ली को दे दी थी। सावदी, वर्तमान में भाजपा के टिकट पर विधान परिषद के सदस्य हैं। वह अथानी से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में वह कुमाथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे। कुमाथल्ली पाला बदलने वाले कांग्रेस के उस समूह में शामिल थे, जिसने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की सरकार को गिराने और 2019 में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में मदद की थी।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
