राजौरी में नियंत्रण रेखा पर मार गिराये गये पाकिस्तानी ड्रोन से नकदी और गोला-बारूद बरामद
जम्मू, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने नियंत्रण रेखा के पास मार गिराये गये पाकिस्तानी ड्रोन से नकदी और गोलाबारूद बरामद किया हैं। सेना के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बीती रात सेना के सतर्क जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से राजौरी जिले में सुंदरबनी सेक्टर के बेरी पट्टन इलाके में पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एके -47 के 131 राउंड, पांच मैगजीन और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तलाश अभियान जारी है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
