जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री से की मुलाकात
अदीस अबाबा, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को इथियोपिया की राजधानी के संक्षिप्त दौरे के दौरान वहां के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री डेमेके मेकोनेन हसन के साथ बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि उनकी इथियोपियाई विदेश मंत्री के साथ अच्छी बैठक हुई, इस दौरान उन्होंने बहुपक्षीय सहयोग पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अदीस अबाबा के संक्षिप्त दौरे में श्री डेमेके हसन के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा, ''क्षेत्र के विकास पर उनके दृष्टिकोण का स्वागत करते हुए अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र समेत मजबूत बहुपक्षीय सहयोग पर भी विचार साझा किए।
विदेश मंत्री अपने दो देशों के आधिकारिक दौरे के दूसरे चरण में मोजाम्बिक जाने के रास्ते में अदीस अबाबा में रुके हैं। इससे पहले वह युगांडा गये थे। उन्होंने युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि युगांडा में और भारत-युगांडा संबंधों में भारतीय समुदाय का योगदान हम सभी को गौरवान्वित करता है। उन्होंने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि गांधीजी की राख नील नदी में विसर्जित की गई है, जो उनके संदेश की सार्वभौमिकता और अफ्रीका के साथ उनके गहरे और स्थायी बंधन को भी दर्शाता है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
