जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत चौधरी ने किया नामांकन
जालंधर, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023। पंजाब में दस मई को होने वाले जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस की उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्रियों राजिंदर कौर भट्टल और चरणजीत सिंह चन्नी, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, उनके पूर्ववर्ती नवजोत सिंह सिद्धू और चुनाव प्रचार अध्यक्ष राणा गुरजीत सिंह ने अपने मतभेदों को दरकिनार करते हुए एकजुट प्रदर्शन किया और पार्टी उम्मीदवार करमजीत के नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से श्रीमती चौधरी के पति एवं कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यह सीट रिक्त पड़ी थी, जहां उपचुनाव की आवश्यकता थी।
नामांकन प्रक्रिया के लिए पंजाब कांग्रेस के नेताओं को जालंधर में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचने के लिए आज एक विशेष बस की व्यवस्था की गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वड़िंग ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। हम विपक्षी दलों को बताना चाहते हैं कि कांग्रेस के नेता एकजुट हैं। वरिष्ठ नेतृत्व चुनाव तक जालंधर में डेरा डालेगा और व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
