कोविड संक्रमित मामले 40 हजार से ज्यादा
नई दिल्ली, बुधवार, 12 अप्रैल 2023। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 40 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 7830 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 40215 हो गयी है और संक्रमण दर 3.65 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4692 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.72 प्रतिशत है। इसी अवधि में 214242 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 441 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
