गौतमबुद्ध नगर : करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद, पांच गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), मंगलवार, 11 अप्रैल 2023। गौतमबुद्ध नगर जिले से जाली नोट का धंधा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के कथित पांच सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि नोएडा सेक्टर -24 थाने की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर फैज खान उर्फ नवाज, आयुष गुप्ता, आदित्य गुप्ता, शिव तथा हरिओम को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना मूल रूप से बिहार निवासी फैज खान को बताया जा रहा है जो कुवैत रहता था। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 6,48,000 के जाली नोट बरामद किए हैं, जिनमें दो हजार, 500 और 200 रुपये मूल्य के नोट शामिल हैं। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों को ‘फर्जी’ नाम की वेब सीरीज देखकर जाली नोट छापने की प्रेरणा ली। उन्होंने बताया कि आरोपी जाली नोट का धंधा व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से करते थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि गिरफ्तार आरोपियों को जाली नोट बाजार में चलाने के एवज में फैज प्रतिशत आधारित कमीशन देता था। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) तथा खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
