टाटा मोटर्स का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा
मार्च तिमाही में वैश्विक थोक बिक्री में आठ प्रतिशत वृद्धि दर्ज करने वाली घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के शेयर में सोमवार को पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 461.05 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान शेयर 8.12 प्रतिशत चढ़कर 473.10 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.31 प्रतिशत उछलकर 460.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। इसके साथ टाटा मोटर्स बीएसई के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी शेयरों में सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,807.53 करोड़ रुपये बढ़कर 1,53,130.58 करोड़ रुपये हो गया। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा था कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जेएलआर सहित समूह वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 3,61,361 इकाई हो गई।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
