सीबीआई ने बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के लिए एसटीएफ गठित किया
कोलकाता, सोमवार, 10 अप्रैल 2023। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाला की जारी जांच में तेजी लाने के लिए एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया है। जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। टीम जल्द ही शहर में पहुंचेगी और कथित घोटाले की जांच शुरू करेगी। एसटीएफ में एक पुलिस अधीक्षक और तीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित सात वरिष्ठ अधिकारी शामिल किये जाएंगे।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में घटनाक्रमों के मद्देनजर हमें इससे निपटने के लिए और अधिकारियों की जरूरत है। हमने हाल में दिल्ली मुख्यालय को पत्र लिखा है और ये अधिकारी जांच में शामिल होंगे।’’ पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में धन के हेरफेर की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पिछले साल गिरफ्तार किये गये राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो सदस्य (दंपती) भी हिरासत में हैं।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
