शिंदे सरकार अपना संवैधानिक कर्तव्य भूली: महेश तापसे
मुंबई, रविवार, 09 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बलीराजा (किसान) के संकट के समय अपने संवैधानिक कर्तव्य को भूलने के लिए शिंदे सरकार की कड़ी आलोचना की है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि हाल दिनों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण अंगूर, काजू, संतरे, केले जैसे फलों के बागों और कृषि का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि कैसे प्रकृति किसानों के हाथ से तैयार फसल छीन रही है।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां महाराष्ट्र के किसान उजड़ गए हैं वहीं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, अन्य मंत्री और विधायक किसान को उसके हाल पर यूं ही छोड़कर भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या चले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज महाराष्ट्र ने देखा है कि भगवान राम का उदाहरण देने वाले मुख्यमंत्री अपना कर्तव्य भूल राजनीति के लिए अयोध्या चले गए। भक्ति भाव के रूप में शिंदे अकेले जाते तो प्रदेश की जनता समझ पाती, लेकिन कैबिनेट, विधायक, सांसद तथा कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले जाना मतलब राजनीतिक स्टंट करना है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
