कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर कमलनाथ ने बोला हमला, कही ये बात
भोपाल, शनिवार, 08 अप्रैल 2023। भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं पर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज उन पर हमला बोला है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पनखा कहा। दरअसल विजयवर्गीय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विजयवर्गीय ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि लड़कियां कई बार इतने खराब कपड़े पहन कर निकलती हैं कि उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता। बिल्कुल 'शूर्पनखा' लगती हैं। भगवान ने अच्छा शरीर दिया है, तो जरा अच्छे कपड़े पहनें। बच्चों में सभी लोग अच्छे संस्कार डालें। इस वीडियो के बाद कांग्रेस के नेताओं की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस की कुछ महिला नेत्रियां आज इसी क्रम में विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय के भोपाल स्थित निवास के समक्ष प्रदर्शन भी करने वाली हैं।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
