जम्मू में हेरोइन बरामद, पांच मादक तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, शुक्रवार, 07 अप्रैल 2023। पुलिस ने शहर में हेरोइन बरामद होने के बाद इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के एक दल ने जानीपुर इलाके में एक वाहन को रोका और तलाशी के दौरान उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वाहन सवार तारिक हुसैन शाह, तसादिक हुसैन और मकसूद हुसैन शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बाहू प्लाजा और अरिना में भी हेरोइन बरामद होने के बाद दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विभिन्न थानों में मामला दर्ज किया है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
