‘आप’ ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया
चंडीगढ़, गुरुवार, 06 अप्रैल 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित किया। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। रिंकू एक दिन पहले, बुधवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हुए थे। मान ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके रिंकू को उपचुनाव के लिए ‘आप’ का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी साझा की।
रिंकू इससे पहले जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें ‘आप’ की शीतल अंगुरल ने हराया था। कांग्रेस ने रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बुधवार को निष्कासित कर दिया था। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो जाने के कारण जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से चौधरी (76) का निधन हो गया था।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
