झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन
रांची, गुरुवार, 06 अप्रैल 2023। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान आज सुबह निधन हो गया। महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में विधायक चुने गए थे। वह कई बार झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे। उल्लेखनीय है कि बीते 14 मार्च को मंत्री श्री महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री श्री महतो के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे ।आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया । झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने श्री महतो के निधन पर दुख प्रकट किया है और कहा कि वह एक जुझारू और आंदोलनकारी नेता थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री श्री महतो के आकस्मिक निधन दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी श्री महतो के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
