सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए 500 नवीन बसों का होगा संचालन
जयपुर, बुधवार, 05 अप्रैल 2023। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में परिवहन सेवा अब और मजबूत होगी। शीघ्र ही जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में 500 नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बसों को सर्विस मॉडल पर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत ने बसों के संचालन के लिए 132.24 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है। यह राशि राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के लिए 300 नई बसों सहित कुल 500 बसों का संचालन होगा।
इन बसों की खरीद, संचालन एवं अनुरक्षण संबंधित संवेदक द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रति किलोमीटर व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण (वीजीएफ) राशि राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा दी जाएगी। बसों के संचालन से आय भी कॉर्पोरेशन द्वारा ही संग्रहित होगी।
राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का होगा गठन
राज्य सरकार द्वारा जयपुर, जोधपुर, अजमेर एवं कोटा सहित अन्य शहरी क्षेत्रों के लिए वर्तमान में गठित सिटी ट्रांसपोर्ट कम्पनियों को मिलाते हुए राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का गठन भी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 नवीन बसों के संचालन को लेकर घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
