मतदाता सूची की ताजा समीक्षा से प्रभावित नहीं होगा चुनाव कार्यक्रम : मुख्य चुनाव आयुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 29 मार्च 2023। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची की ताजा समीक्षा से वहां के चुनावी कार्यक्रम और उसकी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी और चुनाव आयोग को पता है कि संघ शासित प्रदेश में एक ‘शून्य’ है जिसे भरने की जरूरत है। कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विशेष समीक्षा के लिए अंतिम तिथि एक अक्टूबर रखी गयी है जबकि देश के अन्य हिस्सों के लिए इसकी अंतिम तिथि एक जनवरी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने कहा, ‘‘वहां (जम्मू-कश्मीर) में हमने अंतिम तिथि एक अक्टूबर इसलिए रखी है क्योंकि हम वहां प्रक्रिया जितनी जल्दी संभव हो पूरी करना चाहते हैं। इस प्रक्रिया (सूची की ताजा समीक्षा) का लक्ष्य मतदाता सूची के मामले में उन्हें सबकी बराबरी में लाना है।’’
कुमार संघ शासित प्रदेश में मतदाता सूची की ताजा समीक्षा के संबंध में किए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘‘लेकिन इससे कर्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा, प्रक्रिया, जोकि तमाम कारकों पर निर्भर करती है, उसके लिए हम फिर आपके पास आएंगे। हमें ज्ञात है कि एक शून्य है जिसे भरने की जरूरत है।’’ गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने कुछ ही दिन पहले जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची की विशेष समीक्षा करने का आदेश दिया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
